logo

भाजपा की लहर में भी चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

कहतोेूा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर लोगों की नजर है। उनमें से एक सीट है निवास। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी चैन सिंह बरकड़े ने 5000 वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। भाजपा ने निवास विधानसभा सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवार बनाया था। वह कांग्रेस प्रत्याशी के सामने चुनाव हार गए हैं। कुलस्ते उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने केंद्र से सीधे मध्य प्रदेश भेजा था। वह इस समय केंद्र में ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री हैं।


आदिवासी नेता के तौर पर मशहूर
शुरुआती रुझानों के मुताबिक वह चैन सिंह बरकड़े से करीब 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। इसके बाद वह मार्जिन कम नहीं कर पाए।  फग्गन सिंह का नाम इस लिए भी चर्चा का विषय था क्योंकि कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की जगह उन्हें सीएम भी बनाया जा सकता है। वह एक आदिवासी नेता के तौर पर मशहूर हैं। निवास सीट भी आदिवासी बहुल है। निवास से इस बार कांग्रेस ने चैन सिंह वरकडे को उतारा था। इससे पहले भी कांग्रेस के डॉ. अशोक मर्सकोले यहां से विधायक थे। 


फग्गन सिंह को लगा बड़ा झटका 
बता दें कि 2019 में वह मंडला से जीतकर संसद पहुंचे थे। वह इससे पहले 1996 से 2009 तक मंडला लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे हैं। 2012 में वह राज्यसभा चले गए थे। इसके बाद 2014 में फिर से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। केंद्र की सियासत करने के बाद एक बार फिर वह मध्य प्रदेश की राजनीति में वापस कर रहे हैं। उनकी छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता की है। फग्गन सिंह की हार भाजपा के लिए एक झटका कहा जा सकता है। हालांकि मध्य प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है।