logo

केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़खानी, सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी

ीोकेपो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। खडसे पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में खेल राज्य मंत्री के कई अन्य विभाग संभाल रही हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की घटना जलगांव में आने वाले मुक्ताईनगर के मेले में हुई। बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत के लिए खुद केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे को पुलिस थाने में जाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई। इस मुद्दे पर रक्षा खडसे की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।


कहां पर क्या हुआ?
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेली सुरक्षा गार्ड के साथ कोथली गांव में शोभा यात्रा देखने गई थी। उसी समय सुरक्षा गार्ड को कुछ युवकों द्वारा वीडियो बनाने का शक हुआ। सुरक्षा गार्ड ने इस शक के आधार पर युवक के हाथ से मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसकी जांच की। सूत्रों का कहना है कि इस घटना से चारों युवक नाराज हो गए और सुरक्षा गार्ड से भिड़ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसलिए रक्षा खड़से पुलिस स्टेशन पहुंच गई हैं। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताईनगर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुक्ताईनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, मोलेस्टेशन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।