द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने दावा किया है कि जदयू के कई नेता उनके और बीजेपी के संपर्क में हैं। कुशवाहा ने कहा है कि बस मुहूर्त का इंतजार है। फिर वो सारे नेता बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। कुशवाहा ने यह दावा रामेश्वर महतो के बयान के बाद किया है।बता दें कि रामेश्वर महतो ने कहा था कि उमेश कुशवाहा पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। कुशवाहा के इस बयान के बाद सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। बता दें कि इससे पहले भी कुशवाहा ने ऐसा दावा किया है।