द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव 2024 में अबतक वक्त नहीं है। चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारी में जुट गई है। वहीं भाजपा भी बिहार में नीतीश कुमार को पछाड़ने के लिए अपनी तैयारी शूरू कर दी है। अब खबर सामने आ रही है राष्ट्रीय लोक जनता दल जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती है। इस बात घोषणा खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जल्द कर सकते है। बता दें कि कुशवाहा की पार्टी RLJD ने राजगीर में 28 से 30 अप्रैल तक तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर के पहले दिन उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल को कुशवाहा एनडीए में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। खबर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अमित शाह से की थी मुलाकात
बता दें कि कुशवाहा की एनडीए में शामिल होने के कयास तब से ही लगाए जा रहे थे जब उन्होंने अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि वो जल्द ही एनडीए का दामन थामेंगे। वहीं जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि वह बीजेपी का साथ नहीं देंगे लेकिन अब माना जा रहा है कि वह जल्द ही एनडीएम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कल यानि 30 अप्रेल को उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

2014 में रह चुके हैं NDA के साथ
यह भी बता दें कि 2014 में भी उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में रह चुके हैं। तब कुशवाहा की तत्कालीन पार्टी रालोसपा को तीन सीटें एनडीए द्वारा दी गई थी और तीनों ही सीटों पर रालोसपा ने जीत दर्ज की थी। उसे बाद 2017 में जह बिहार के सीएम नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए थे तो उपेंद्र कुशवाहा भी उनके साथ हो लिए थे। अब एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार से अलग हो गए हैं और अपनी नई पार्टी RLJD बना ली है। काफी समय से बीजेपी की भी नजर उपेंद्र कुशावाहा पर थी और अंतत: बीजेपी को इस मामले में जीत मिल गई है और उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT