logo

घंटों देखती थी मोबाइल, मुंह और गर्दन टेढ़ा हुआ, तो गूगल देख करने लगी एक्सरसाइज; इसके बाद ये हुआ

sucide10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सूरत, गुजरात की रहने वाली एक लड़की घंटों मोबाइल पर समय बिताया करती थी। इससे उसका मुंह औऱ गर्दन टेढ़ा हो गया। इसे ठीक करने के लिए लड़की चिकित्सकों की सलाह मानने के बजाय गूगल पर देखकर एक्सरसाइज करने लगी। कुल मिलाकर लड़की मोबाइल की इस कदर एडिक्ट हो गयी कि वो मानसिक संतुलन भी खोने लगी। इससे घर वाले और भी परेशान हो गये। किसी तरह उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने सख्ती के साथ उसे मोबाइल से दूर रहने के लिए कहा। लेकिन लड़की नहीं मानी। घर वालों ने उससे मोबाइल छीन लिया तो लड़की ने सुसाइड कर लिया। मामला सूरत के गोपीपुरा का है। 

फैक्ट्री में काम करती थी लड़की 

मिली खबर के मुताबिक मोबाइल एडिक्शन के कारण लड़की का चेहरा किसी से बात करते समय भी टेढ़ा ही रहता था। इससे वो परेशान हो गयी था। लड़की सूरत की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम भी करती थी। इससे वो लोगों की तिरछी निगाहों का शिकार होने लगी। आते-जाते लोग उसे घूरने लगते। परिजनों के मुताबिक लड़की इससे तनाव में रहने लगी थी। लेकिन फिर भी मोबाइल की लत वो छोड़ नहीं पा रही थी। चिकित्सक के कहने पर परिजनों ने एकाएक उससे मोबाइल ले लिया तो, वो इसे सहन नहीं कर पायी। अंत में उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

क्या कहा लड़की के भाई ने 

लड़की के भाई वासु राणा ने इस बाबत बताया कि फेस टेढ़ा हो जाने के बाद बहन परेशान रहने लगी थी। उसने इसे सही करने के लिए गूगल पर देखकर फेस एक्सरसाइज शुरू किया था। लेकिन इससे भी बहुत अंतर नहीं पड़ रहा था। वो तनाव में रहने लगी थी। बहताया कि पहले से मोबाइल की आदी थी इसलिए पिछले एक-दो महीने से उसे मोबाइल रखने के लिए नहीं दिया जा रहा था।  


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn