logo

उत्तर प्रदेश : एटा में 1 ही युवक ने डाला 8 बार वोट, वीडियो वायरल होने पर हुआ अरेस्ट, दोबारा मतदान की खबर 

eitaa.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

उत्तर प्रदेश के एटा में 1 ही युवक ने 8 बार वोट डाला है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान राजन के तौर पर की गयी है औऱ वो खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला बताया गया है। वहीं जिस बूथ पर युवक ने 8 बार मतदान किया है, वहां के सभी चुनावी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक अन्य खबर में कहा गया है कि सपा औऱ कांग्रेस की मांग पर यहां दोबारा मतदान संभव है। बहरहाल, चुनाव आयोग ने इस घटना के बाद बाकी सभी बूथों पर अधिकारियों को सख्ती बरतने का आदेश दिया है। 

 


राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो 

1 ही युवक के 8 बार वोट डालने का वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। राहुल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बीजेपी पर तीखे तंज किये हैं और घटना पर आपत्ति जताई है। राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।‘

क्या कहा अखिलेश यादव ने 

इस वीडियो को सपा नेता अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है। वहीं  समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट पर अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर किया है। इसमें फर्रुखाबाद अलीगंज के युवक को फर्जी वोटिंग करने का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि आरोपी युवक ने यहां परमाना में भाजपा के पक्ष में 8 बार मतदान किया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इधर, राहुल गांधी ने कहा है कि भाजपा की बूथ कमेटी नहीं लूट कमेटी है।

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha ElectionEtahBogus VotingUttar Pradesh