logo

मेरा बेटा बिकाऊ है, इसे बेचना है; गले में तख्ती लटकाकर सड़क में क्यों बैठा पिता?

upnews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
यूपी के अलीगढ़ से एक पिता की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता गले मने तख्ती टांग कर अपने बेटे को बेचने की गुहार लगा रहा था। दरअसल यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ का है. दरअसल, कर्ज के बोझ से परेशान होकर अपने बेटे को बिकाऊ बताने लगा और अलीगढ के गांधी पार्कचौराहे पर अपने बीवी बच्चे सहित 11 साल के बेटे को लेकर लोगों से गुहार लगाने लगा कि उसे उसके बेटे को बेचना है।


कर्ज से परेशान होकर बेटे को बेचने पर हुआ मजबूर 
राजकुमार के गले में बेटे को बेचने की तख्ती लगा देख आसपास के लोग गांधी पार्क चौराहे पर जमा हो गए और उसे ऐसा न करने के लिए समझाने लगे। तब राजकुमार ने बताया कि वह एक ई-रिक्शा चालक है। वह अपने परिवार का भरण पोषण ई-रिक्शा चला कर ही करता है। लेकिन कर्ज की वजह से इलाके के कुछ दबंग उसे परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं पैसे न देने पर दबंगों ने राजकुमार को घर से बाहर निकाल दिया और ई-रिक्शा भी अपने पास रख लिया। 


पुलिस ने दिया केवल आश्वाशन 
वह दबंगों की शिकायत लेकर महुआ खोड़ा थाना का चक्कर काटने लगा, उसने न्याय के लिए मदद मांगी लेकिन उसे थाना से केवल आश्वाशन मिलता रहा। वह मजबूर होकर गांधी पार्क चौराहे पर बैठ कर अपने बेटे को बेचने की गुहार लगाने लगा। इधर मामले की जानकरी मिलते ही पुलिस गांधी चौरहा चौंक पहुंची। पुलिस ने राजकुमार को समझा बुझा कर थाने ले आई। थाने में राजकुमार को आश्वाशन दिया गया की उसे परेशान करने वालों पर कार्यवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस ने उसे वापस घर भेज दिया।