logo

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू LIVE : सुरंग से निकाले गये 41 मजदूर, परिजनों ने ली राहत की सांस

uttrakhand2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

उत्तराखंड से एक गुड न्यूज आ रही है। उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।  बता दें कि उत्तरकाशी टनल हादसे के आज 17वें दिन ये बड़ी सफलता मिली है। टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। झारखंड के सभी 15 मजदूरों को भी निकाल लिया गया है।  बता दें कि टनल के अंदर चल रही मैनुअल ड्रिलिंग से पाइप को अंदर धकेला गया था, जो मलबे के आरपार हो गया था। इसी से ये सफलता मिली है। मजदूरों के स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए टनल के बाहर एंबुलेंस तैयार रखा गया है। मजदूरों को बाहर निकालने से पहले तक बार- बार पाइप को चेक किया गया। मजदूरों के बाहर निकलने की सूचना को उनके परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।  बता दें कि टनल में झारखंड के भी 15 मजदूर फंसे हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने बचाव दल, सुरंग में फंसे मजदूरों और उनके परिजनों को इस कामयाबी पर बधाई दी है।  

 

 

मजदूरों को निकालने के लिए किये गये ये थे उपाय 
नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के एमडी महमूद अहमद ने आज दोपहर में बताया था कि एसजेवीएनएल द्वारा की जा रही वर्टिकल ड्रिलिंग में 86 मीटर की में से 54 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। टीएचडीसी से आज 7वां ब्लास्ट किया गया, जिससे 1.5 मीटर का और फायदा हुआ है। किसी भी विकल्प को रोका नहीं गया है. हॉरिजॉन्टल मैन्युअल ड्रिलिंग का काम 55 मीटर तक हो चुका है। इसके बाद डी-मर्किंग की गयी और फिर पाइप को पुश किया जाएगा। अहमद ने ये भी बताया था कि आज देर शाम तक अच्छी खबर आ सकती है। रेस्क्यू कार्य में अब सीमेंट का कंक्रीट मिल रहा है जिसे कटर से काटा जा रहा है।