logo

अजब-गजब : दूसरी पत्नी का हो रहा था वलीमा, तभी आ गयी पहली बीवी, सैय्यद फरार 

dulha_dulhan2.jpg

डेस्कः 
4 सितंबर को सैयद अपनी दूसरी शादी का वलीमा कर रहा था। वैसे तो इस्लाम में पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी  जायज मानी गई है। लेकिन पत्नी को अंधेरे में रखकर ऐसा करना गुनाह है। सैयद ने अपनी पहली पत्नी सना समरीन को नहीं बताया था कि वह दूसरी शादी करने जा रहा है। पहली पत्नी पेशे से डॉक्टर है। जब सना समरीन को इस बारे में पता चला तो वह सीधा पुलिस के साथ इस जश्न में पहुंच गई।  उसने रंगे हाथों पति को पकड़ा। पुलिस और पत्नी को देखते सैयद के होश उड़ गये और वह पिछले दरवाजे से फरार हो गया। मामला हैदराबाद के मदनपेट का है। 


न्यूजीलैंड में काम करता था सैयद

सैयद की पहली पत्नी उससे 22 साल बड़ी हैं। वह एक अच्छी  डॉक्टर हैं। समरीन के भाई ने बताया कि सैयद नजीर न्यूजीलैंड में काम करता था। वो जब इंडिया आया तो मेरी बहन से निकाह की। कोरोना (COVID-19) लॉकडाउन के दौरान वो यहां फंस गया था। इस दौरान हमने उसका ख्याल रखा। उसके खर्चों का भी। उसने बाद में हमसे 15 लाख रुपए मांगे। जो हम नहीं दे सके। इसके बाद से वो मेरी बहन से दूर रहने लगा। समरीन ने बताया कि,’मैं एक डॉक्टर हूं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मैंने सैयद के चाचा की सेवा की, वो कोरोना पॉजिटिव थे। लॉकडाउन के दौरान मैंने अधिकांश बचत उन्हें दे दी। लेकिन बाद में वो ज्यादा पैसे मांगने लगा। जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई थी। 


एक बच्चा भी है 
सैयद और समरीन का एक बच्चा भी है। समरीन को पता चला कि सैयद फिर से शादी कर रहा था, और वह भी बिना उसे बताए, जिसके कारण उसने सख्त कार्रवाई की और सैयद को पकड़ लिया। सैयद के रिसेप्शन से भाग जाने के बाद समरीन ने संतोष नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।