logo

UP : केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना पर वरुण गांधी ने उठाए सवाल, जानिए क्या कहा

VarunGandhi.jpg

डेस्क:
उत्तर प्रदेश( Uttar pradesh)के पीलीभीत(Peelibheet) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी(Varun gandhi) ने मोदी(Modi) सरकार की नमामि गंगे(Namami gange) योजना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि 11,000 करोड़ रुपए ख़र्च करने के बाद भी गंगा में प्रदूषण क्यों हैं? वरुण गाँधी ने एक वीडियो ट्वीट(Tweet) किया जिसमे नदी के किनारे पर मरी हुई मछलियाँ दिख रही हैं।

ट्वीट में वरुण गांधी ने कहा-  जीवन,धर्म और अस्तित्व का आधार है गंगा
वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गंगा हमारे लिए सिर्फ़ नदी नहीं, 'माँ' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन,धर्म और अस्तित्व का आधार है माँ गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। लेकिन, 11,000 करोड़ ख़र्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?  उन्होंने कहा कि गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?

बीजेपी की नीतियों और योजनाओं पर उठाते रहें है सवाल
वरुण गांधी अपनी ही पार्टी सत्ताधारी बीजेपी की नीतियों और योजनाओं पर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में सड़कों के हालात, जीएसटी के दायरे में नई ज़रूरी वस्तुओं को लाने पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को छूट नहीं देने पर भी उन्होंने सरकार को घेरा था।