logo

अग्निपथ : अग्निवीरों के लिए फिर बोले वरुण गांधी, कहा- देशभक्त सांसद पेंशन छोड़ कर सरकार का बोझ करें कम 

varun-gandhi-pti-1118448-16553123182.jpg

डेस्क:
अपनी ही पार्टी के फैसलों पर लगातार सवाल उठाने वाले मुखर सांसद वरुण गाँधी ने अग्निवीरों के लिए फिर से  आवाज़ उठाई है। उन्होंने सांसदों से अपनी पेंशन छोड़ने की अपील की है। वरुण गाँधी ने गैस सब्सिडी छोड़ने वाले आम जनता से प्रेरित होकर सांसदों को अपनी पेंशन छोड़ने को कहा। 

वरुण गाँधी ने ट्वीट कर की अपील 
भाजपा सांसद वरुण गाँधी ने देशवासियों की त्याग भावना से प्रेरणा लेकर सांसदों से सरकार पर बोझ कम करने की बात कही। गाँधी पहले भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठा चुके है। 

 

 

अग्निपथ के किन बिंदुओं पर सवाल 
सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ में भर्ती होने वाले युवाओं को अग्निवीर के रूप में जाना जाएगा और उनका कार्यकाल चार सालों का होगा। लेकिन,सवाल अब से इन पदों पर भर्ती के लिए चलने वाली दूसरी अन्य भर्ती योजनाएँ के ख़त्म जाने पर उठ रही हैं। अगर आप 17.5 साल से 21 साल की उम्र के बीच के हैं, तो आप इस योजना के तहत भर्ती होने के लिए आवेदन दे सकते हैं। कोरोना काल में भर्ती प्रक्रिया के रुक जाने के कारण अपवाद के तौर पर केवल इस साल अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में दो सालों की छूट दी गई है। वही  युवाओं का कहना है कि पेंशन को बंद करना उनके भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया कदम नहीं है।