logo

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पहला झारखंड दौरा आज, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

vicepresident.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज झारखंड आ रहे है। उपराष्ट्रपति यहां दो शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  इसके बाद IIT-ISM धनबाद के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमण को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। वहीं प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जानकारी हो कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद जगदीप धनखड़ का यह पहले झारखंड का दौरा है। 


क्या है कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार धनखड़ दोपहर 1:10 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। वहां जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। वह दिन के 3:45 बजे जमशेदपुर से धनबाद के लिए निकलेंगे। 4:40 बजे वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस के 43वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 6 बजे धनखड़ धनबाद से सड़क मार्ग द्वारा दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।


राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी होंगे साथ 
उपराष्ट्रपति के धनबाद दौरे के समय उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी रहेंगे। दोनों नेताओं के दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शनिवार को अधिकारियों ने रूट्स का निरीक्षण किया। धनबाद, डीसी वरुण रंजन की अगुवाई में अधिकारियों के एक दल ने किसान चौक से लेकर IIT-ISM तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान में सड़क पर रौशनी की व्यवस्था, गड्ढों को भरने, साज-सज्जा और सुरक्षा के लिए दूसरे जरूरी निर्देश स्थानीय पुलिस को दिये। अधिकारियों ने कहा कि इन सड़कों पर निजी वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।