मोहाली:
मोहाली स्थित चंढ़ीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार रात हंगामा मच गया। गल्र्स हॉस्टल की 60 छात्राओं के नहाते वक्त का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इनमें से 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस मामले में हॉस्टल की ही एक छात्रा पर आरोप लगा है कि वह छात्राओं का वीडियो बनाकर शिमला के एक युवक को भेजती थी, जो इसे इंटरनेट पर वायरल करता था। पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है। मामले को लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती
मिली जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। छात्रों की माने तो जब छात्राओं को पता चला कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान वीडियो देखकर एक छात्रा को तो दिल का दौरा पड़ गया। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।

हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से की पूछताछ
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है, उसका भी जवाब छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।
किसी के भी द्वारा आत्महत्या करने की कोई सूचना नहीं-SSP
SSP मोहाली ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह केस एक छात्रा के द्वारा अन्य छात्राओं का वीडियो शूट करने का है। इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी छात्रा को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की भी मौत की कोई सूचना नहीं है। मेडिकल रिकार्ड के अनुसार किसी के भी द्वारा आत्महत्या करने की कोई सूचना नहीं मिली है। कहा कि एक छात्रा तनाव में थी उसे एंबुलेंस से ले जाया गया था।
No suicide attempt or death has taken place. One student who was taken in an ambulance was suffering from anxiety and our team is in contact with her. Apart from the video of one student, no other video has come to our notice: SSP Mohali Vivek Soni https://t.co/BNdvjYaKma pic.twitter.com/5k05GQ9QBf
— ANI (@ANI) September 18, 2022
फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया आरोपी का मोबाइल
SSP विवेकशील सोनी का कहना है कि अभी तक की जांच में हमें पता चला है कि आरोपित के पास सिर्फ एक ही वीडियो है। उसने किसी और का कोई अन्य वीडियो रिकार्ड नहीं किया है। छात्रा इलेक्ट्रानिक उपकरण और मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं की नहाते समय की वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दी। छात्राओं ने जब इंटरनेट मीडिया पर पर अपनी वीडियो देखी तो वह दंग रह गई।
#WATCH | So far in our investigation, we have found out that there is only one video of the accused herself. She has not recorded any other video of anyone else. Electronic devices and mobile phones have been taken into custody and will be sent for forensic examination: Mohali SP pic.twitter.com/wv5dKYzYCr
— ANI (@ANI) September 18, 2022
शामिल सभी दोषियों को सजा मिलेगी- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।