द फॉलोअप डेस्कः
बर्थडे हर किसी के लिए खास होता है मगर बच्चों में इसकी अलग ही खुशी देखने को मिलती है। इस दिन वह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी करता है। दोस्त और माता-पिता उसे अच्छे गिफ्ट भी देते हैं। यह गिफ्ट कुछ हजार के या कुछ लाख तक के होंगे। मगर क्या आपको कभी अपने जन्मदिन पर करोड़ों का गिफ्ट मिला है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता अपने बेटे को 5 करोड़ की कार गिफ्ट करते दिख रहे हैं।
लेम्बोर्गिनी हुराक एसटीओ गिफ्ट किया
दरअसल, भारतीय बिजनेसमैन विवेक कुमार रुंगटा ने अपने बेटे तारुष रुंगटा को दुबई में लेम्बोर्गिनी हुराक एसटीओ गिफ्ट की, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये के आसपास है। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को तारुष रुंगटना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे सपनों की कार के गिफ्ट के साथ मेरे 18वें जन्मदिन को जादुई बनाने के लिए मेरे अद्भुत पिता विवेक कुमार रूंगटा को अत्यधिक प्यार और आभार! आपका प्यार और समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।”
Indian Dad gifts Lamborghini Huracan STO for his son’s 18th birthday pic.twitter.com/Ksv58ZXeLZ
— Historic Vids (@historyinmemes) April 11, 2024
वीडियो को मिल चुके हैं 1.1 मिलियन व्यूज
वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक रूंगटा अपने बेटे के साथ लेम्बोर्गिनी डीलरशिप में एंटर करते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, पीले रंग की लग्जरी कार से पर्दा हटा जाता है और आखिर में, तारुष अपने पिता को गले लगाता है। इस वीडियो को पिछले महीने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था तब से इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लगातार ये नंबर बढ़ रहा है।