logo

WB Panchyat election : भारी हिंसा के बीच मतदान जारी,अबतक 5 कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल 

wb_election.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षा के बीच चुनाव शुरू हो गए है। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रकिया शुरू हो गई है जो शाम 7 बजे तक चलेगी। मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। लेकिन इसके बाद भी कई शहरों से हिंसा की खबर सामने आ रही है। पूरे राज्य में तनाव का महौल बना हुआ है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद जमकर हिंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार कूचबिहार के फलिमारी में शनिवार सुबह भाजपा के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं उनके बगल में खड़ी महिला जख्मी हो गई। वहीं उत्तरी 24 परगना के पीरगाछा में एक निर्दलीय उम्मीदवार के बूथ एजेंट अबदुल्ला की हत्या कर दी गई। गांव के लोगों ने इस हत्या के लिए TMC उम्मीदवार मुन्ना बीबी के पति को दोषी ठहराया और सड़क पर प्रदर्शन किया।  बता दें कि पिछले 24 घंटों में पांच TMC कार्यकर्ता की जान गई है। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट की भी मौत हुई है।  

 


प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़

शनिवार तड़के मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में TMC और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। लोगों का कहना है कि महम्मदपुर के बूथ नंबर 67 और 68 में सेंट्रल फोर्स की तैनाती की जाए। तैनाती न होने तक वे वोट नहीं डालेंगे। पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के रेजिडेंट्स ने TMC पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाते हुए इलेक्शन का बॉयकॉट किया। सेंट्रल फोर्सेस की तैनाती के बाद भी अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सुबह वोटिंग शुरू होते ही कूच बिहार के सिताई में बाराविटा प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की गई और बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।


95 प्रतिशत बूथों पर सीसीटीवी लगाए गए
बता दें कि 22 जिलों की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874पर  मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में 3,341 ग्राम पंचायत हैं, ग्राम पंचायत स्तर की 63,239 सीटें, पंचायत समिति की 9,730 और जिला परिषद स्तर की 928 सीटें हैं। चुनाव के लिए 44,382 परिसरों में 61636 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। 95 प्रतिशत बूथों पर सीसीटीवी के और पांच फीसदी बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है। शुक्रवार को ही सभी मतदान कर्मी अपने- अपने बूथ पर पहुंच गये। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल नाका चेकिंग और अंतरराष्ट्रीय और आंतरिक सीमा के चेक प्वाइंट पर तैनात हैं। बताया गया है कि इन 61636 पोलिंग बूथ में से आयोग ने लगभग आठ प्रतिशत अर्थात् 4834 पोलिंग बूथ को संवेदनशील घोषित किया है। इन बूथों पर अतिरिक्त संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल व राज्य पुलिस बल को तैनात किया गया है। आयोग ने 21 विशेष पर्यवेक्षक और 238 सामान्य पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N