logo

8 राज्यों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.7% वोटिंग, मेनका, मनोज तिवारी के साथ इनकी किस्मत EVM में बंद 

VOTING242.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

8 राज्यों की 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.7% वोटिंग हुई। छठे चरण के इस मतदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, निरहुआ, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मनोहर लाल समेत जैसे केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गयी। बता दें कि आज 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई है। इसमें जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र भी है। यहां वोटिंग तीसरे चरण की बजाय छठे चरण के लिए स्थगित कर दी गयी थी। खबर लिखे जाने तक कुछ स्थानों पर वोटिंग जारी है। 

कहां  कितनी सीटों पर हुई वोटिंग 
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गयी। आज राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ। इस चरण में 11.13 करोड़ से अधिक लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें 5.84 करोड़ पुरुष, 5.29 करोड़ महिलाएं और 5,120 ‘तृतीय लिंगी’ मतदाता शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी मतदान की खबर है। 

पीएम मोदी ने मतदान करने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने लोकसभा के छठे चरण के लिए लोगों से आग्रह करते हुए आज सुबह में कहा, मैं उन सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं जो 2024 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान कर रहे हैं। हर वोट मायने रखता है, अपना मतदान जरूर करें! लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब उसके लोग चुनावी प्रक्रिया में शामिल और सक्रिय होते हैं। मैं विशेष रूप से महिला मतदाताओं और युवा मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election menka gandhimanoj tiwarinirhua