logo

कार का टायर फटने से 5 बारातियों की मौत, शेरवानी ने ऐसे बचाई दूल्हे की जान 

CAR6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कार का टायर फटने से 5 बारातियों की मौत हो गयी। मरने वालों में दूल्हे का भाई भी शामिल है। वहीं, दूल्हे की जान बच गयी है। मिली खबरों में बताया गया है कि दूल्हे की जान उसकी शेरवानी की वजह से बच गयी। दरअसल बारात गाड़ियों के कुछ दूर निकल जाने के बाद दूल्हे को ख्याल आया कि उसने अपनी शेरवानी घर में ही छोड़ दी है। इसे लेने वो कार से उतरा औऱ दूसरी गाड़ी से वापस घर के लिए रवाना हो गया। इधर, कार का टायर फट गया औऱ ये पलट गयी। इसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। 


यहां हुआ हादसा 

मामला ग्रेटर नोएडा में पेश आया है। खबरों में बताया गया है कि  बारात ग्रेटर नोएडा से देवरिया जिले के बरहज जा रही थी। दूल्हे के मृतक भाई का नाम गौतम है। पांच लोगों की मौत के साथ घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इन सभी को पास के अस्पताल में एडमिट किया गया है। इधर, हादसे की खबर जब लड़की के घर वालों को मिली तो वहां भी मातम छा गया। मिली खबर के मुताबिक शादी की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। 


स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

कार पलटने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद राहत कार्य शुरू किया जा सका। लेकिन हादसे में घायल 5 लोगों को बचाया नहीं जा सका। बता दें कि घटना से एक दिन पहले हल्दी और गंगा पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। सभी रिश्तेदार जुट गये थे। लेकिन खुशी का माहौल मातम में  बदल गया। मृतकों में संजय (35), प्रवीन (19), सुदेश (25),चंदन (28) और गौतम (25) के नाम शामिल हैं। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Road AccidentDEATHNOIDAWEDDING