logo

अजब-गजब : पश्चिम बंगाल की लड़की को घंटों तक सोने के लिए मिला 6 लाख रुपये का ईनाम

sone.jpg

डेस्क:
शौक बड़ी चीज है! कुछ लोगों को महंगी गाड़ियों का तो कुछ को खाने का शौक होता है एक लड़की है जिसे बचपन से ही सोने का शौक है और इसकी बदौलत उसने एक अनोखा रिकॉर्ड तो बनाया ही साथ-साथ 6 लाख भी जीता है।जी हां! ये किया है पश्चिम बंगाल (West Bengal) की लड़की त्रिपर्णा चक्रवर्ती (Triparna Chakraborty) जिसने साढ़े लाख  कंटेस्टेंट्स को मात देकर सोने का रिकॉर्ड बनाया और 6 लाख इनाम के तौर पर भी जीता।

चार प्रतियोगी ही फाइनल तक पहुंचे
हुगली के श्रीरामपुर की रहने वाली त्रिपर्णा चक्रवर्ती को1-1 लाख रुपये के 6 चेक दिए गए हैं। त्रिपर्णा ने 100 दिन 9 घंटे तक सोने का रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की गई थी, जिसमें साढ़े 4 लाख लोगों ने एप्लीकेशन डाला था। इनमें से 15 कंटेस्टेंट का चुनाव किया गया था, जिनमें से केवल 4 प्रतियोगी ही फाइनल तक पहुंचे।

इनामी रकम से जरूरत की चीजें खरीदेंगी
जीत के बाद त्रिपर्णा ने कहा कि वो रात में जागती थी और दिन में सोती थी। उसने कहा कि उसे जो प्राइज मनी दी गई है, उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता सभी फाइनलिस्ट को एक मैट्रेस और एक स्लीप ट्रैकर दिया गया था। उन सभी को सोने का हुनर दिखाने को कहा गया था।

बचपन से ही सोने का शौक
इस अतरंगी प्रतियोगिता को जीतने के बाद युवती ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सोने का शौक रहा है। जब भी उन्हें नींद आती है तो वह सो जाती थीं। वह अमेरिका के एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हैं। फिलहाल, वह 'वर्क फ्रॉम होम' कर रही है, जिसके कारण उन्हें रात में जागना पड़ता है। पर इसकी भरपाई वह दिन में सोकर कर लेती हैं।