logo

10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है; जमुई में बोले पीएम मोदी

modi_in_jamui.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमुई पहुंच गए हैं। यहां लोगों का संबोधन करते हुए पीएम ने कहा कि ये चुनावी सभा है या विजय सभा है। उन्होंने चिराग पासवान और जमुई से कैंडिडेट उनके बहनोई को अपना भाई बताया। पीएम ने कहा कि बिहार की 40 सीटें एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए मैं आप सबको नमन करता हूं। इसलिए पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार एनडीए सरकार। मैं जब भी आपके बीच आया हूं आपका प्यार मिला। आज इस मंच पर मेरे मित्र व पद्म विभूषण से सम्मानित राम विलास पासवान जी एक कमी महसूस हो रही है।  लेकिन मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचारों को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं। 19 अप्रैल को आप रामविलास जी को वोट देंगे वो रामविलास जी के संकल्पों को मजबूती देगा। इसके बाद पीएम मोदी ने लोजपा प्रत्याशी अरुण भारती के लिए वोट मांगा। 


कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नीव रखने में बहुत भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से बिहार के सामर्थ्य के साथ आज़ादी के बाद 5-6 पीढ़ियों के साथ यहां न्याय नहीं हो पाया। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से बाहर निकाला है। नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका रही है। 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए काफी निर्णायक है। आज एक ओर कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था। दूसरी ओर एनडीए की सरकार का संकल्प है विकसित भारत का निर्माण। खुशहाल बिहार का निर्माण। आप याद कीजिए कि 10 साल पहले कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश जो आंटे के लिए तरस रहे थे, उनके आंतकी देश में अशांति फैलाते थे। कांग्रेस गुहार लगाती रहती थी। एनडीए सरकार जब आई तो कहा कि यह चंद्रगुप्त और अशोक का भारत है। आज का भारत घर में घुस कर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। आज भारत दुनिया का पांचवा अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो उसकी चर्चा पूरे विश्व में होता है। 


जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकार के समय में जमुई नक्सल प्रभावित इलाका कहा जाता था। सरकारी योजना यहां नहीं पहुंचती थी। यहां नक्सली सड़कें नहीं बनने देते थे। आज एनडीए सरकार में जमुई विकास का पर्याय बन चुका है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। अब इस इलाके एक्सप्रेस वे निकलेगा। लालू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा वह देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आईं। कोई सवाल नहीं उठा। घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थीं। आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है। 


एनडीए सरकार ने नौ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है। बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है। यह मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां तक पहुंचा है। इसलिए हर गरीबी का दर्द मोदी जानता और महसूस करता है। यह मोदी की गारंटी है कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता दी। बिहार के गरीबों को 37 लाख पक्के मकान मिले हैं। नौ करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है। और, मोदी की गारंटी है आगे पांच साल तक मिलता रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsloksabha election