logo

प्रेमी से बात करने पर मां ने लगाई रोक तो बेटी ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

फोन.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  यहां कृष्णा नगर में एक 15 साल की किशोरी बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए अपनी मां को नींद की गोलियां देना शुरु कर दी।  जिससे मां की तबीयत खराब होने लगी।  डॉक्टर को दिखाया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। 
दरअसल, लड़की ने मां को नींद की गोलियां इसलिए देना शुरू कर दिया क्योंकि उसकी मां उसे पड़ोस के लड़के से बात करने से मना करती थी।  लड़की को पड़ोस के लड़के से बेधड़क बात करनी थी, जिससे मां नाराज होती थी।  मां ज्यादा देर तक सोती रहे, इसके लिए लड़की ने अपनी मां के खाने में नींद की गोलियां मिलानी शुरू कर दी। 
बताया जा रहा है कि किशोरी की मां अपना बुटीक चलाती है। साथ ही लोगों के यहां खाना बनाने का काम करती है। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है।  इधर, नींद की गोलियां खाने से मां की तबीयत लगातार खराब होने लगी।  जिसकी वजह से कमजोरी और थकावट के साथ गहरी नींद की समस्या हो गई।  लेकिन जब महिला ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने नींद की गोलियां अत्यधिक सेवन होना बताया। 
डॉक्टर की बात सुनकर मां हैरान रह गई।  महिला ने डॉक्टर को बताया कि उसने कभी नींद की गोलियां नहीं ली, लेकिन शक होने पर परिजनों ने जब छानबीन शुरू की तब बेटी के इस कृत्य का पता चला।  पूछताछ में लड़की ने कबूल किया कि उसे पड़ोस के लड़के से बात करनी थी, लेकिन मां ने मोबाइल पर रोक लगा दी थी।  जिसके कारण उसकी बातचीत बंद हो गई थी। 
बॉयफ्रेंड से बात बंद होने पर किशोरी ने मां को बेहोश रखने का प्लान बनाया और फिर नींद की गोलियां खिलाना शुरु कर दिया।  लड़की ने कबूल किया कि वह रोजाना रात में मां के खाने में तीन-चार गोलियां मिलाकर उन्हें गहरी नींद में सुला देती थी। जिसके बाद वह बॉयफ्रेंड से घंटों फोन पर इंस्टाग्राम पर चैटिंग करती थी। फिलहाल किशोरी की काउंसलिंग लोक बंधु अस्पताल में हो रही है। 
 

Tags - Upnewsuppostcrimenewsmotherdaughterloveboyfriendgirlfriend