logo

हमने लोकतंत्र बनाया तो चाय वाले का बेटा पीएम बना, हमें बिलकुल गर्व है उनपर- प्रियंका गांधी

priyanka_gandhi_vadra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र स्थापित किया। हमें गर्व है कि हमने ऐसा लोकतंत्र स्थापित किया कि आज देश के हर नागरिक को मौका मिल रहा है। आज एक चाचा वाले का बेटा पीएम हैं। इस बात पर केवल पीएम मोदी को ही नहीं बल्कि हमें भी गर्व हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने ये बयान एक इंटरव्यू के दौरान कही है। 


हमें भी गर्व है कि एक चायवाले का बेटी पीएम है
इंटरव्यू के दौरान जब कांग्रेस नेता से पूछा गया कि पीएम कहते हैं कि कांग्रेस वालों को यह बात नहीं पच नहीं रही है कि एक चाय वाले का बेटा 10 साल से देश चला रहा है। इसपर प्रियंका गांधी ने झट से जवाब देते हुए कहा कि हम मोदी जी ये आलोचना कभी नहीं करते हैं कि वह एक गरीब परिवार से आए हैं और इतनी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। प्रियंका ने कहा, "हमें भी गर्व है इस बात का, सिर्फ मोदी जी को नहीं है।" 


दादी और पिता की हत्या का जिक्र किया
इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने दादी और पिता की हत्या का जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 12 साल की उम्र में हमने काफी हिंसा देखी है।" उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र किया और बताया कि हमारे घर के अंदर ही उनकी हत्या हुई।  इसके सात साल बाद पिता जी की मृत्यु होती है जिनकी उम्र सिर्फ 46 साल थी। किसी के जीवन में अगर इस तरह की घटना होती है तो जीवन में अलग गहराई होती है  और जीवन की अलग समझ हो जाती है। 

Tags - Priyanka GandhiCongressPriyanka Gandhi vadraPM Narendre ModiPm ModiLoksabha election 2024loksabha chunav 2024