logo

स्टेज पर परफॉर्म करते-करते अचानक गिरा कलाकार, मौत

ोूोुा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक के यालाहंका तालुक में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे एक कलाकार की अचानक ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह मौत हार्ड अटैक से हुई है। घटना शुक्रवार की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यलहंका तालुक के सातनूर में एक कुरुक्षेत्र नाटक आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर कई कलाकार परफॉर्म कर रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और वह मंच से नीचे गिर गया उसकी मौत हो गई।


लेखक भी रह चुके हैं मुनुकेम्पन्ना 
मृतक कलाकार की पहचान एन.मुनिकेम्पन्ना के रुप में हुई है। मृतक कलाकार देवनहल्ली तालुक के अरदेशहल्ली का निवासी हैं। कलाकार मुनिकेम्पन्ना शकुनि की भूमिका निभा रहे था। भूमिका निभाते समय वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। मृतक मुनिकेम्पन्ना एक सेवानिवृत्त व्याख्याता, लेखक और कलाकार के रूप में कार्यरत थे। वह 28वें कन्नड़ साहित्य सम्मेलन देवनहल्ली के अध्यक्ष थे।


कुछ दिनों पहले भी घटी थी घटना 
मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। ऐसी ही घटना बुधवार रात कोटा गांधी मैदान के पास श्री धर्मस्थल क्षेत्र में यक्षगान के बाद हुई थी। धर्मस्थल यक्षगान मेले के कलाकार गंगाधर पुत्तूर (60) की यक्षगान प्रस्तुति के बाद अपनी पोशाक उतारते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। 
 

Tags - Karnataka News Artist Death Karnataka Karnataka News Karnataka Latest News