logo

झारखंड की ज्योति मोर्या! : पति ने 7 साल तक पढ़ाकर बनाया नर्स, नौकरी लगते ही फरार हुई पत्नी

WhatsApp_Image_2023-07-07_at_5_03_44_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
यूपी की SDM ज्योति मोर्या का कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अभी यह खबर आपके जहन से उतरी भी नहीं होगी कि हम आपके लिए  ऐसी ही कहानी लेकर आए है। जी हां....ज्योति मार्या के तर्ज ही पर झारखंड से एक मामला सामने आया है। जहां नौकरी लगने के बाद एक पत्नी अपने बेरोजगार पति को छोड़कर फरार हो गई। महिला का नाम कल्पना है। वहीं पीड़ित पति का नाम कन्हाई पंडित है। दोनों की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। दोनों का एक 10 साल का लड़का भी है। अशिक्षित पति ने अपनी पत्नी को पढा-लिखा कर ANM बनाया लेकिन नौकरी लगते ही पत्नी दूसरे के साथ फरार हो गई। 

7 साल तक कराई पढ़ाई
मिली जानकारी के अनुसार बांझी बाजार निवासी कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से कल्पना देवी के साथ हुई थी। अशिक्षित पति ने अपनी पत्नी को जमशेदपुर में रखकर ANM की पढ़ाई करवाई। करीब 7 साल तक तक कई प्राइवेट अस्पतालों में कल्पना ने पढ़ाई की। इसके बाद कल्पना की नौकरी भी लगी। पत्नी को पढ़ाने के लिए कन्हाई पंडित ने कई लोगों से कर्ज लिया था। कर्ज उतारने के लिए वह गुजरात कमाने चला गया। जहां वहां लौटा तो पत्नी का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह बात-बात पर पति से झगड़ा कर रही थी। 


बेटे और जमीन जायदाद के कागज के साथ हुई फरार
पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कहा है कि वह मेरे बेटे को लेकर फरार हो गई। उसने बताया मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी कल्पना कुमारी को एएनएम का ट्रेनिंग करवाई थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद कल्पना ने नौकरी शुरू की। मुझे लगा कि अब हमारे दुखों का बादल छटेगा। लेकिन वह उसे धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कन्हाई पंडित ने बताया कि उसके सारे जमीन जायदाद के कागज भी पत्नी के पास है। उसकी पत्नी कहती है कि तुम प्रॉपर्टी क्या करोगे। बेटा तो मेरे पास है बाद में सब बेटा का ही होगा। इसलिए तुम हमें संपत्ति और बेटा सब को भूल जाओ।


थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई 
पीड़ित पति ने कहा कि 14 अप्रैल को अपने मायके जाने का बोलकर वह घर से निकली थी। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की गई। ससुराल वालों ने बताया कि कल्पना यहां नहीं आई है। बेचारे पति ने अपनी पत्नी की खोज में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन वहां भी उसे अभी तक निराशा ही मिली है। गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय से उस लड़के को फोन गया है कि वह अपनी पूरी जानकारी के साथ ऑफिस पहुंचे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N