logo

दहेज लिए पत्नी को जिंदा जलाया, 7 साल के बच्चे और बहन के सामने पति ने की हैवानियत की हदें पार

noida2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने दहेज़ के लालच में अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। शख्स ने इस दर्दनाक घटना को अपने ही बेटे के सामने अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने बच्चे के सामने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके चलते महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा का है, जहां कथित तौर पर दहेज़ की मांग पूरी नहीं कर पाने पर पति ने पत्नी को पहले बेरहमी से मारा और फिर आग के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान निक्की के तौर पर की गई है। जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन नाम के एक शख्स से हुई थी। 
महिला की इस खौफनाक हत्या के बाद उसके बच्चे का दिल-दहला देने वाला एक बयान सामने आया है। जिसे कहते देखा जा रहा है कि पापा ने मां को लाइटर से जला डाला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
वहीं मृतका की बहन कंचन ने बयान दिया है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार दहेज को लेकर दबाव डाला जा रहा था और दहेज़ में 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निक्की के घर वालों ने शादी के समय स्कॉर्पियों गाड़ी के साथ ही काफी सारा सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। वहीं 21 अगस्त को निक्की के साथ उसके पति विपिन और उसके परिवारवालों के द्वारा मारपीट की गई थी।
मृतका की बहन ने आगे बताया कि उनकी और उनकी बहन निक्की की शादी एक ही परिवार में हुई। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से। वहीं परिजनों ने बताया कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझौते के लिए पंचायत भी बैठाई गई, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हो रहा था। 
पुलिस ने मृतका की बहन कंचन के बयान पर एक्शन लेते हुए आरोपी पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद निक्की को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कासना थाने के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी होती जा रही है। 

Tags - national news national khabar national latest news national trending news murder news greater noida greater noida news noida news crime news crime latest news