सूरत:
गुजरात (Gujarat) के सुरत (Surat) में 2 महीने पहले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। जिसकी वजह पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस (Gujarat Police) का कहना है कि युवक को उसके ससुराल में जबरदस्ती बीफ खाने पर मजबूर किया गया था। मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में युवक की पत्नी और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

27 जून को लगाई थी फांसी
27 जून को सूरत के उधना इलाके में रहने वाले रोहित प्रताप सिंह ने फांसी लगा ली थी। इससे पहले उसने एक फेसबुक पोस्ट कर सुसाइड नोट अपलोड किया था। जिसमें लिखा था, आज मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रहा हूं। मेरी मौत का कारण मेरी बीवी सोनम और उसका भाई अख्तर अली है। मेरे सभी दोस्तों से अनुरोध है कि आप मुझे इंसाफ दिलाना। मुझे जान से मारने की धमकी देकर गौ-माता का मांस खिलाया गया। मैं अब इस दुनिया में जीने के लायक नहीं हूं। इसीलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं. आपका अपना रोहित सिंह।

रोहित की मां करवाई थी प्राथमिकी दर्ज
रोहित की मां की बेटे के मौत की वजह उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां वीणा देवी ने अपने बेटे की मौत के दोषियों को सजा देने की मांग की। सूरत पुलिस के एसीपी जेटी सोनारा ने बताया कि उधना थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सोनम और उसके भाई अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”