द फॉलोअप नेशनल डेस्क
पत्नी गहरी नींद में सो रही थी। पति ने जगाया तो उसका मूड खराब हो गया और उसने गुस्से में आकर गहरे झील में छलांग लगा दी। अचंभित कर देने वाला ये मामला उत्तराखंड के नैनीताल, तल्लीवाल में पेश आया है। पत्नी को हालांकि बचा लिया गया लेकिन पुलिस को उसने बयान दिया है कि उसका पति हमेशा उसे परेशान करता है। फिलहाल घायल पत्नी को अस्पताल में एडमिट कर दिया गया है। बता दें कि महिला का संयुक्त परिवार है। उसकी शिकायत है कि ससुराल वाले हर छोटी-बड़ी बात के लिए परेशान करते हैं। मामला बुधवार को पेश आय़ा है लेकिन पुलिस ने इसकी सूचना आज दी है।

ऐसे बची महिला की जान
पुलिस के बताया है कि झील में कूदने से पहले महिला का किसी बात को लेकर उसके पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वो सो गयी। इससे पति का गुस्सा औऱ बढ़ गया। पति ने उसे जगाया और जमकर डांट पिलाई। महिला नींद से जागी तो घऱ के बाकी लोगों ने भी उसे बुरा-भला कहा। इससे महिला को गुस्सा आ गया औऱ वो घर से निकल गयी। वो ठंडी सड़क बोट स्टैंड के समीप से झील में कूद गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। संयोग से वहां चीता कांस्टेबल शिवराज राणा भी मौजूद थे। उन्होंने फौरन ही झील में कूदकर महिला की जान बचा ली।

क्या होता है चीता कांस्टेबल
बता दें कि उत्तराखंड में लोगों को आकस्मिक परेशानी से बचाने के लिए चीता कांस्टेबल की व्यवसथा सरकार की ओऱ से की गयी है। पुलिस महानिदेशक ने इस बाबत बताया कि आमजन की शिकायत, सड़क दुर्घटना, इमरजेंसी कॉल, आपदा व डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर क्विक रिस्पांस के लिए चीता पुलिस को घटनास्थल पर भेजा जाता है। बताया कि चीता कांस्टेबल की क्षमता बढाने के लिए इन दिनों उनको आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -