logo

दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी को 1300 गुना अधिक कीमत देकर खरीदने वाले वकील का तर्क सुन चौंक जायेंगे आप  

dauood.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी स्थित एक प्रॉपर्टी को 133 अधिक कीमत देकर दिल्ली के एक वकील ने खरीदा है। 171 वर्गमीटर में फैला यह एग्रीकल्चर लैंड है। नीलामी के दौरान सरकार ने इसकी कीमत सिर्फ 15000 रुपये रखी थी। ये प्रॉपर्टी दाऊद इब्राहिम की मां अमीन बी के नाम पर है। सरकार ने इसे जब्त कर लिया था। नीलामी के दौरान वकील अजय श्रीवास्तव के खिलाफ किसी ने बोली नहीं लगायी। श्रीवास्तव ने महंगी कीमत देकर खरीदने के पीछे चौंकाने वाला कारण बताया है। कहा कि प्लॉट की सर्वे संख्या और उनकी राशि के योग के अनुसार यह उनके लिए बहुत शुभ साबित होने वाला है। उन्होंने प्लॉट को ज्यतीषियों की सलाह पर खरीदा है।  

इस अधिनियम के तहत हुई नीलामी
महाराष्ट्र सरकार ने स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स अधिनियम के तहत इस प्लॉट की नीलामी करायी है। दाऊद का ये एग्रीकल्चर प्लॉट महाराष्ट्र के रत्नागिरी में है। सरकार ने इसकी शुरुआती कीमत 15000 रुपये रखी थी। इसका रिजर्व प्राइस लगभग 19 लाख रुपये तय किया गया था। लेकिन श्रीवास्तव ने इसे 1300 गुना अधिक कीमत देकर अपने नाम कर लिया। इसके लिए उन्होंने नीलामी की तीनों प्रक्रिया में भाग लिया। ई-नीलामी, सार्वजनिक नीलामी और निवादा प्रक्रिया। अंत में ये प्लॉट उनके नाम कर दिया गया। 


मुंबई में हैं दाऊद के 4 बंगले 

गैंगस्टर दाउद इब्राहिम की संपत्तियों को महाराष्ट्र की BJP सरकार ने नीलाम करने का फैसला किया है। दाऊद की रत्नागिरी और मुंबई की संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय हुआ है। मुंबई में दाऊद के चार बंगले हैं। वहीं, रत्नागिरी में गैंगस्टर का एक मैंगो प्लांटेशन फर्म है। खबर है कि इन संपत्तियों पर दाउद के परिजनों का कब्जा है। राज्य की BJP सरकार ने कहा था कि दाउद की संपत्तियों की नीलामी फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स अधिनियम के तहत की जायेगी। इसके लिए 5 जनवरी समय तय किया गया था।