द फॉलोअप डेस्क
धीरज साहू के ठिकानों पर IT की रेड का मामला तुल पकड़ रहा है। मामले को लेकर सियासत गर्म है। बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है। इस मामले पर अब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस और धीरज साहू को आड़े हाथों लिया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है कि जवाब तो देना पड़ेगा। भागते भागते थक जाओगे, लेकिन क़ानून पीछा नहीं छोड़ेगा। अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है, जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी।

जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है कि बंधु जवाब तो देना पड़ेगा, तुमको भी और तुम्हारे नेता राहुल गांधी को भी। ये नया भारत है, यहां पर राजपरिवार के नाम पर जनता का शोषण नहीं करने दिया जाएगा। भागते भागते थक जाओगे, लेकिन क़ानून पीछा नहीं छोड़ेगा। अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है, जनता की लूटी हुई पाई- पाई लौटानी पड़ेगी।
बंधु जवाब तो देना पड़ेगा, तुमको भी और तुम्हारे नेता राहुल गांधी को भी। ये नया भारत है, यहाँ पर राजपरिवार के नाम पर जनता का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।भागते भागते थक जाओगे, लेकिन क़ानून पीछा नहीं छोड़ेगा।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 10, 2023
अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की… pic.twitter.com/4WtnUoXs88

आज भी जारी है छापेमारी
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है। अब भी 136 बैग बाकी है। चार दिनों से जारी नोटों की गिनती के दौरान कितने नोट गिनने वाली मशीन जल चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अब भी जारी है। आज देर रात तक नोटों की गिनती खत्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल 50 कर्मचारी और 25 मशीनों नोटों की गिनती कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब्त नोटों का आंकड़ा 400 से पार जा सकता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N