logo

मोदी गरंटी लेंगे, नीतीश फिर पलटेंगे या नहीं; सदन में बोले तेजस्वी

tejaswai_yadav_sadan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार अपना बहुमत साबित करेंगे। विश्वास मत पर चर्चा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जमकर बरसे। तेजस्वी यादव ने अपनी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देने का साथ की। तेजस्वी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी को बधाई देते है कि उन्होंने 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचा है। एक ही टर्म में 3-3 बार पलट गए ये अद्भुत है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मोदी की गरंटी पर चर्चा करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी मजबूत वाली है। क्या मोदी जी गारंटी लेंगे कि नीतीश जी पलटेंगे कि नहीं। खैर हमको चिंता नहीं है। आपलोगों की खूब जोड़ी है। लगे रहिए। 


मोदी को बिहार में रोकेंगे- तेजस्वी
तेजस्वी ने नीतीश कुमार से कहा कि एक बार बता तो देते कि नहीं रहना चाहते। कम से कम बुला कर एक बार बोल देते। हम आपको कभी कुछ कहे हैं। हम आपकी बहुत इज्जत करते हैं। आपको हम परिवार मानते हैं। खैर अच्छे पल को हम जीवन भर मन में संजो कर रखेंगे। हमारे मंत्रियों से दिक्कत थी तो बाहर से समर्थन दे देते। कोइ आपको हिला नहीं सकता था। जो आप झंडा लेकर चले थे कि मोदी को देश में रोकेंगे। आपका भतीजा आज ऐलान करता है कि मोदी को बिहार में रोकेंगे।
सम्राट चौधरी की असली मां RJD- तेजस्वी
तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि सम्राट जी कहते हैं बीजेपी उनकी मां है। हम कहते हैं उनकी असली मां तो हमारी पार्टी है। पहले तो वो हमारी ही पार्टी में थे। एक साल में सम्राट चौधरी ने 3-3 पद ले लिए। हम आप लोगों की हमेशा इज्जत करते रहेंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि विजय सिन्हा एक ही टर्म में स्पीकर भी रह लिए, नेता विरोधी भी रह लिए। अब डिप्टी सीएम भी बन गए। इसलिए इनको भी बधाई..।


हम काम करने के लिए साथ आए थे, आपका मन लगाने के लिए नहीं
तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां मेरा मन नहीं लग रहा था। हम कहना चाहेंगे कि हम नीतीश का मन लगाने के लिए साथ नहीं आए थे। हम काम करने के लिए साथ आए थे। जो असंभव था, उसे हमने संभव किया। मुझे कहते थे अपने बाप के पास से नौकरी लाएगा। हमने कर के दिखाया। मुझे विपक्ष में आने की खुशी है। 17 महीने में देश में जो किसी सरकार ने नहीं किया, वो हमने कर के दिखाया। आप कहते थे कि मीडिया पर मोदी सरकार का कब्जा है। अब तो आप खुद ही उनके कब्जे में चले गए।
भारत रत्न का सम्मान नहीं, डीलिंग करती है बीजेपी
तेजस्वी यादव ने कहा कि इसी जनसंघ ने कर्पूरी ठाकुर को सीएम की कुर्सी हटा दिया। आज नीतीश उन्हीं के साथ कुर्सी पर बैठ गए। बीजेपी भारत रत्न का सम्मान नहीं करती। डीलिंग करती है। इसलिए इसने कर्पूरी जी को भारत रत्न दिया। हम लोग घबराते नहीं हैं, संघर्ष करते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि क्रेडिट ले रहा है। मेरा विभाग, मेरा मंत्री तो क्रेडिट क्यों न लें। जो काम होगा उसका क्रेडिट न लें।


आरजेडी के तीन विधायक एनडीए गठबंधन के साथ गए
वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका यह है कि उनकी पार्टी के दो विधायक चेतन आनंद और नीलम देवी दोनों एनडीए गठबंधन के साथ चले गए हैं। ये दोनों सत्ता पक्ष के साथ बैठे दिखे। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने खुद बयान जारी करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं आरजेडी के एक और विधायक प्रह्लाद यादव भी सत्ता पक्ष की ओर बैठे दिखे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\