logo

मुंबई में महिला अग्निवीर ने आत्महत्या कर ली, पुलिस ने क्या बताया?

navy1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एक सप्ताह पहले मुंबई में एक इंडियन नेवी के लिए अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 20 साल की यह ट्रेनी अग्निवीर INS हमला में नेवी के हॉस्टल में रहती थी। सोमवार 27 नवंबर को महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने महिला की पहचान अपर्णा नायर के रूप में की है। मालवणी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी अधव ने बताया कि केरल की रहने वाली अपर्णा दो हफ्ते पहले ही मुंबई आई थी। 


क्यों लगाई फांसी?
मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि अपर्णा पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण का हिस्सा थीं। इससे पहले वो अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि अपर्ना ने 27 नवंबर को सुबह 10 बजे के आसपास सुसाइड किया। उनकी रूममेट करीब 10:30 बजे कमरे में लौटीं। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अपर्णा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद अपर्णा की रूममेट ने और लोगों को इस बारे में बताया। सबने मिलकर उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा। अपर्णा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीनियर इंस्पेक्टर अधव ने बताया कि अस्पताल ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। अब मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। अपर्णा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


निजी कारणों से यह कदम उठाया 
नौसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि अपर्णा ने बेडशीट का इस्तेमाल फंदा बनाने के लिए किया था। जिसे उसकी रूममेट ने सबसे पहले देखा और पुलिस को खबर की। बोरिवली में मरने वाली ट्रेनी अग्निवीर अपर्णा का पोस्टमॉर्टम हुआ। अपर्णा केरल के पाथनमथिट्‌टा के किसान परिवार की बेटी थी। इससे पहले वह ओडिशा में 6 महीने तक ट्रेनिंग कर रही थी। पिछले महीने ही वह मुंबई आई थी। पुलिस उसके कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि क्या वह पर्सनल रिलेशनशिप खत्म होने के कारण डिप्रेशन में तो नहीं थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की बेसिक ट्रेनिंग पूरी हो गई थी। और वह मलाड के मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में 15 दिनों से एडवांस ट्रेनिंग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि महिला ने निजी कारणों से यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।