logo

नंदोई के प्यार में पगलाई महिला, पति को धोखा देकर भागी विदेश

lover1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लखनऊ से एक अजब प्रेम गजब कहानी सामने आई है। यहां एक बैंक में तैनात महिला कर्मी अपने नंदोई के इश्क में पागल हो गई। इसके बाद पति को धोखा देकर नंदोई संग विदेश भाग गई। महिला सर्किल ऑफिसर ने नंदोई संग घर छोड़ दिया। यूएसए भागने के लिए महिला ने शादी होने की बात छिपा कर पासपोर्ट तैयार कराया। जिसके बाद वह नंदोई संग फरार हो गई। परेशान युवक ने गोमतीनगर कोतवाली में पत्नी और जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


पीड़ित के मुताबिक पत्नी के साथ जीजा भी घर छोड़ कर जा चुके हैं। जिसकी वजह से युवक और उसकी बहन का परिवार टूट गया। दोनों लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


आरोपी महिला ने देश छोड़ने की मंशा से पासपोर्ट बनवाया। जिसमें महिला ने शादी होने की बात छिपा ली। वर्ष 2019 में वह बी-टू वीजा लेकर गई। करीब डेढ़ साल तक रहने के बाद वापस आई। जिसके बाद एच-फोर वीजा पर वापस यूएसएस चली गई। यह जानकारी युवक को काफी वक्त बाद हुई।

Tags - Viral News Viral Khabar Viral Update Viral Love Triangle Viral Love News Woman falls in love love with Nandoi