logo

दिल्ली : नौकरी का झांसा देकर राजधानी के रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Raped_women.jpg

डेस्क :
देश की राजधानी(National capital) दिल्ली(Delhi) महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित(Safe place for women) है, इस पर अक्सर बहस होती रहती है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने फिर इस सवाल को सामने लाकर खड़ा कर दिया है। गैंगरेप के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप(gangrape) की घटना को प्लेटफार्म (Plateform)नम्बर 8-9 पर ट्रेन लाइटिंग हट में अंजाम दिया गया है। बताया गया है कि एक महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया, जबकि दो लोग बाहर खड़े होकर पहरेदारी कर रहे थे। सभी आरोपी रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी(Railway staff) हैं।

रेप पीड़िता ने खुद कॉल कर पुलिस को दी जानकारी 
रेलवे के DCP हरेंद्र सिंह के मुताबिक 21-22 जुलाई की रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर घटना की जानकारी पुलिस को मिली। एक महिला ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में कॉल कर बताया कि उसके साथ 2 लोगों ने रेप किया है, महिला ने बताया कि वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 8-9 पर खड़ी है। सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 2 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 30 साल की पीड़िता ने बताया वो फरीदाबाद की रहने वाली है। उसका पति से 2 साल पहले तलाक हो गया था। वो एक दोस्त के जरिये एक आरोपी के संपर्क में आई। आरोपी ने बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और उसकी नौकरी भी लगवा देगा। इसके बाद दोनों की बातचीत होती रही।

रेलवे के इलेक्ट्रिकल मेंटिनेंस स्टाफ के लिए बने हट में किया गैंगरेप 
पीड़िता 21 जुलाई को रात 10 बजकर 30 मिनट पर मेट्रो से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन उतरी। जहां से आरोपी उसे अपने साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 8-9 में बनी एक हट में ले गया। यह हट रेलवे के इलेक्ट्रिकल के मेंटिनेंस स्टाफ के लिए बनी है।आरोप है कि इसी हट में रात 12:30 बजे के बाद 2 आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया जबकि 2 आरोपी बाहर खड़े होकर पहरेदारी दे रहे थे। पीड़िता ने बताया ने 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को फोन कर बताया था कि उसने नया घर लिया और उसके बेटे की बर्थडे पार्टी भी है इसलिए वो आ जाये। पीड़िता उसकी बातों पर यकीन कर आरोपी के पास पहुंची। जिसके रेप की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। आरोपियों में सतीश कुमार (35 वर्ष), विनोद कुमार (38 वर्ष), मंगल चंद (33 वर्ष) और जगदीश चंद (वर्ष 37) शामिल हैं। इस चारों में 35 वर्षीय सतीश पीड़िता के संपर्क में था।