logo

ममता बनर्जी के दल से चुनाव लड़ने जा रहे युसूफ पठान के पास कितनी संपत्ति है, यहां जानिये

pathaan.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

क्रिकेटर युसूफ पठान ममता बनर्जी के दल से चुनाव लड़ने के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कहा जाये कि पठान अकूत संपत्ति के मालिक हैं, तो ये गलत नहीं होगा। सेलेब्रेटी की संपत्तियों का लेखाजोखा देने वाली वेबसाइट caknowledge.com के अनुसार स्टाीर क्रिकेटर युसूफ पठान 30 मिलियन डॉलर यानी लगभग 248 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक हैं। बता दें कि पठान की सबसे अधिक आमदनी आज भी क्रिकेट से ही होती है। एक अन्य खबर के मुताबिक पठान की वार्षिक आमदनी लगभग 20 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही इनके पास एक लग्जफरी बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में पठान अपने सगे भाई इरफान पठान और परिवार के अन्य सदस्यों साथ रहते हैं। युसूफ पठान ने इस बिल्डिंग को 2008 में लगभग ढाई करोड़ में खरीदा था। अब इस बिल्डिंग की कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। 

चौधरी से 25 गुना अमीर हैं पठान 
बता दें कि लोकसभा चुनाव में क्रिकेटर युसूफ का सामना कांग्रेस के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी से होना तय माना जा रहा है। पठान को टीएमसी ने बेहरामपुर सीट से टिकट दिया है। इस सीट से  अधीर रंजन चौधरी वर्तमान में सांसद हैं। मिली खबर के मुताबिक पठान की दौलत चौधरी से करीब 25 गुना है। इसके साथ पठान के पास लग्जारी कार, एक महंगा बंगला और अन्य लग्जरी चीजें है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं, कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार अधीर रंजन के पास दो करोड़ का रिहायशी बंगला है। साथ ही उनके पास 40 लाख की कमर्शियल और 6 करोड़ की नॉन-एग्रीकल्चिर जमीन भी है। 

टिकट मिलने के बाद क्या कहा पठान ने 

टीएमसी की ओर से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर पठान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें पठान ने कहा है, मैं ममता बनर्जी को धन्यवाद कहता हूं। जिन्होंने टीएमसी परिवार में मेरा स्वागत किया और संसद में लोगों की आवाज बनने की जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा किया। जनता के प्रतिनिधि के रूप में गरीबों और वंचितों का उत्थान करना हमारा कर्तव्य है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे हासिल कर लेंगे। बता दें कि ममता बनर्जी ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी के 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिये हैं। इसी क्रम में क्रिकेटर इरफान पठान को बेहरामपुर से टिकट देने की घोषणा की गयी है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn