logo

रांची से पुणे समेत 5 शहरों के लिए शुरू होगी विमान सेवा, अप्रैल में शुरू होगी देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट

5114news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
रांची वासियों के लिए अच्छी खबर है। रांची वासियों के लिए हवाई यात्रा आसान होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कई एयरलाइंस कंपनियां राजधानी रांची से जल्दी ही 5 शहरों के लिए विमानन सेवा शुरू करने जा रही है। परिवहन सचिव के रवि कुमार ने बताया कि एयरलाइंस कंपनियों के साथ बैठक में रांची से विमान सेवा बढ़ाने पर बातचीत हुई। इस चर्चा में एयरलाइंस कंपनियों ने 5 नए सेक्टर में विमान सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति दी है।

जानकारी के अनुसार समर शेड्यूल में रांची से गुवाहाटी, जयपुर, त्रिवेंद्रम, लखनऊ और पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द शुरू होगी। फिलहाल रांची से 20 विमान उड़ान भर रहे हैं। रांची के बाद देवघर से भी विमान सेवा शुरू होनी है। शुक्रवार को परिवहन सचिव की अध्यक्षता में एयरलाइंस कंपनियों के साथ बैठक हुई। 
परिवहन सचिव ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट में लाइसेंसिंग का काम चल रहा है जो मार्च तक पूरा हो जाएगा। अप्रैल से देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवायें शुरू हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें......

देवघर में जल्द शुरू होगी विमान सेवा
देवघर में अप्रैल माह से उड़ान सेवा की शुरुआत होगी। दो एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट शुरू करने की सहमति दी है। फिलहाल इन कंपनियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक हालिया बैठक में रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद शर्मा, देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा सहित गो एयर, इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर एशिया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। ये बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई थी।