logo

निश्चित वेतन मान को लेकर अलबर्ट एक्का चौक के पास असिस्टेंट प्रोफेसर करेंगे भिक्षाटन

2182news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
निश्चित मासिक मानदेय की माग को लेकर अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर अलबर्ट एक्का चौक के आसपास प्रतिकात्मक भिक्षाटन कर सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेंगे। विगत कई वर्षों से अनुबंधित विष्वविद्यालय षिक्षक निष्चित वेतन की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार इस मामले में कुछ भी करने को तैयार नहीं दिख रही है। 

क्या है पूरा मामला 
यूजीसी रेगुलेशन- 2018 के अनुसार विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रतिमाह एक निश्चित मासिक मानदेय 57,700 रुपये देने का प्रावधान है। इस मामले में झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर अनुबंध संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. निरंजन महतो ने बताया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर मानदेय की समस्या से जूझ रहे हैं। मामले में प्रदेश संरक्षक डाॅ. एसके झा ने कहा कि मानदेय भुगतान में घोर असमानता आज भी बरकरार है, जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस प्रकार के शिक्षकों को यूजीसी नियमावली- 2018 के अनुसार निश्चित मासिक मानदेय तय किया गया है।

अनुबंधित शिक्षक संघ के कार्यालय का उद्घाटन 8 नवम्बर को 
इधर अनुबंधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों के सत्त संघर्ष को गति प्रदान करने के लिए विधिवत एक कार्यालय भी खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन पूर्व सांसद राम टहल चैधरी 8 नवम्बर को करेंगे। राज्य के असिस्टेंट प्रोफेसर के निश्चित मासिक मानदेय का मामला खत्म होता दिखायी नहीं दे रहा है। दो से ज्यादा बैठकों के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक बैठक 8 नवंबर 2020 को दोपहर 12 से करम टोली चौक के पास आमीया हॉल, मोरहाबादी रोड में किया जाएगा। बैठक के पूर्व केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रुगटू विल्ला में किया जाएगा। आंदोलनारियों के लिए यह कार्यालय समर्पित होगा।