logo

मौसम का बदला मिजाज, रांची के आकाश पर छाए बादल, बारिश की संभावना

2848news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
बीते दिन रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 से 14 डिग्री दर्ज किया गया था। आज न्यूनतम तापमान के और घटने की संभावना है। फिलहाल रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि ऐसे बादल से बारिष की पूरी संभावना होती है। इधर मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 28 से पूरे झारखंड के तापमान में गिरावट आएगी और झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। 

निवार तूफान का असर झारखंड में भी 
तमिलनाडु में आए निवार तूफान का असर रांची सहित पूरे झारखंड में दिख रहा है। रांची में तो इसके कारण ठंड बढ़ गयी है। गुरुवार सुबह से हल्के बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी खबर है। हालांकि आकाश में फिलहाल बादल छाए हुए हैं इसलिए तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के डायरेक्टर एसडी कोटाल ने बताया कि शुक्रवार से रांची सहित झारखंड में तूफान का असर कम हो जाएगा।

झारखंड के इन जिलों में बारिष की संभावना 
रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा समेत अन्य जिलों में बारिश के आसार हैं। 28 नवंबर से आसमान साफ हो जाएगा, जिससे तेजी से तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। आज दिन भर रांची और झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहेंगें।  कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

अगले चार दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 28 नवंबर से रांची सहित पूरे झारखंड में तापमान गिरेगा, क्योंकि आसमान साफ होने की वजह से ठंड ज्यादा पड़ेगी। अगले 4 दिनों में रांची का पारा 10 डिग्री तक जा सकता है। 1 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे नीचे भी गिरने की संभावना है। फिलहाल बारिश के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही साथ तेज हवा चलने के भी संकेत मिल रहे हैं।