logo

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार, राज्य वासियों को नव वर्ष के लिए दी शुभकामनायें

3785news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची  
चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रहे झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत में अब सुधार हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक उनको 10 दिनों के अंदर अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित राज्य वासियों को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी है।

जगरनाथ महतो ने अस्पताल से पहली बात दिया बयान 
सेहत में सुधार के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पहली बार चेन्नई के एमजीएम अस्पताल से अपना बयान दिया है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लगता है कि जल्द ही शिक्षा मंत्री राज्य के कार्यो में अपना योगदान देंगे।  उन्होंने कहा कि नया साल राज्य के लोगो के लिए खुशियां और उम्मीदें  लेकर आये। 

ये भी पढ़ें....

लंग्स में हो गया था संक्रमण 
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के लंग्स में संक्रमण हो गया था। पहले जगरनाथ महतो का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चला उसके बाद उन्हें चेन्नई ले जाया गया था। कुछ दिन उन्हें कृत्रिम लंग्स के सहारे रखा गया था लेकिन जब उन्हें डोनर मिल गया तो उनका लंग्स ट्रांसप्लांट कर दिया गया और अब वह स्वस्थ हैं।