logo

लूट के लिए घर में घुसे बदमाशों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी को मार डाला

लूट के लिए घर में घुसे बदमाशों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी को मार डाला
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की 6 जुलाई को हत्या कर दी गई। किटी की उम्र 67 वर्ष बतायी आ रही है। दिल्ली स्थित आवास में ही किट्टी कुमारमंगलम की हत्‍या हुई है। दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।  दो आरोपियों की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने किट्टी की हत्या कर दी। किट्टी दूसरी मंजिल पर रहती थीं। पी रंगराजन की मौत कैंसर से हो गई थी।

नौरानी ने बताया वारदात के बारे में 
वारदात के समय नौकरानी भी घर पर ही थी। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे धोबी आया, तो उसने दरवाजा खोला। फिर धोबी उसे खींचकर बगल के कमरे में ले गया और बांध दिया। तभी दो और लड़के घुसे हुए और किट्टी की हत्या कर दी। किटी कुमारमंगलम सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुकी हैं। उनका बेटा कांग्रेस का नेता है और इस घटना की जानकारी मिलते ही वह बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे हैं।