logo

ओड़िसा से 500 किसानो का जत्था पंहुचा हजारीबाग, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

4180news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग 
55 दिनों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए लगभग 500 किसानों का जत्था ओड़िसा से हजारीबाग पंहुचा है। जिला परिषद चौक के पास जत्थे का भव्य  से स्वागत किया गया। आये हुए किसानों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस जत्थे का नेतृत्व किसान नेता अक्षय कुमार, हिमांशु तिवारी, शेष देव नंदा, और गौरव कुमार कर रहे थे। अक्षय कुमार ने बताया जत्था आज रात पटना में रुकेगा। सोमवार को बनारस व मंगलवार को लखनऊ में रुकने के बाद किसान जत्था दिल्ली आंदोलन में शामिल हो जायेगा।
 
ये भी पढ़ें......

कई राज्यों से किसान पहुंच चुके है दिल्ली 
बताया गया कि यह किसान आंदोलन सिर्फ हरियाणा पंजाब का नहीं बल्कि पूरे देश का है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरला, बिहार, उड़ीसा, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों से किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं। किसानों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये लोग सहयोगात्मक परेड करेंगे। यह परेड समानांतर ना होकर भाईचारे का परेड होगा। जत्थे के स्वागत में मुख्य रूप से पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने किया। स्वागत में और भी कई किसान मौजूद थे।