logo

सरकार के एक साल पर हेमंत: सत्ता संभाली तो वेतन के लिए खजाने में पैसे तक नहीं थे, धीरे-धीरे किए सुधार

3698news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची:
जब सरकार बनी, तो दूसरे महीने ही कर्मचारियों को वेतन देने के लिए टोटा था। पिछली सरकार से खाली खजाना का ही तोहफा मिला था। धीरे-धीरे हालात सुधारे जा रहे हैं। यह बातें सूबे के मुख्येमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार के एक साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में सजे समारोह में कही। कहा कि वादा समझिये कि पाचं साल बाद झारखंड को किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। सीएम ने मौके पर 1710.26 करोड़ की 171 योजनाओं का उद्घाटन और 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया।



खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य को स्वावलंबी बनाने पर बल
हेमंत ने राज्य को स्वावलंबी बनाने पर बल दिया। समझ में नहीं आता है कि सरप्लस बजट वाला राज्य कैसे देश का पिछड़ा राज्य बन गया।  कहा कि खनिज संपदाओं से मालोमाल होने के बाद भी आखिर राज्यड़ पिछड़ा क्योंह है। खिलाड़ी भी देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। कला-संस्कृति की अपार संभावनाएं हैं लेकिन इस दिशा में कभी काम ही नहीं हुआ है।

कोरोना को मात देने के लिए लगा दी पूरी शक्तिं
अस्पनताल बीमार। तिस पर कोरोना जैसी बीमारी। हेमंत बोले कि पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पताल को बीमार बना दिया था। एक भी वेंटिलेटर नहीं थे। सरकार ने सीमित संसाधनों में अपनी पूरी ताकत कोरोना को मात देने में लगा दी। इस मामले में झारखंड देश में दूसरे-तीसरे स्थान पर है।

जनवरी में शुरू हो जाएंगी नई नियुक्तियां 
हेमंत सोरेन ने बोले कि 20 साल में छठी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी है। पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण JPSC पर उंगलियां उठती रही हैं। नए साल के पहले सप्ताह में कैलेंडर जारी कर के नियुक्तियां शुरू की जाएंगी। सीएम ने कहा कि सरकार मनरेगा की मजदूरी 300 रुपए करेगी।

आरपीएन सिंह: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतर रही है।
रामेश्वर उरांव: राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता रामेश्वर उरांव ने कहा कि 1 साल में सरकार ने जनहित में कई काम किए। खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत जल्द की जाएगी।

सजी रंगारंग महफिल भी
समारोह में लोग सुबह 9 बजे से ही पहुंचने लगे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा था।लोक गीत-संगीत और नृत्य की भी महफिल जमी। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे।