logo

सत्ता के नशे में मदहोश हेमंत सरकार, बेटियों पर हो रहे जुल्म दिखाई नहीं दे रहे - बीजेपी

3776news.jpg
राजधानी रांची के ओरमांझी में 3 जनवरी की दोपहर एक लड़की की सिर कटी अज्ञात लाश मिली। लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद उनके गुप्तांग को चाकू से काटा गया और फिर सिर काटकर ले गए। घटना के लगभग 24 घंटे बीत गए लेकिन अबतक युवती का सिर पुलिस नहीं ढूंढ पाई है और न ही इस मामले में पुलिस अबतक कोई गिरफ़्तारी कर पाई है। इधर विपक्ष सरकार पर अब इस मामले को लेकर निशाना साध रही है।
 
सत्ता के नशे में मदहोश हेमंत सरकार - दीपक प्रकाश 
झारखण्ड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ओरमांझी की घटना कर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "सत्ता के नशे में मदहोश झारखण्ड सरकार को राज्य की राजधानी तक में बेटियों के साथ होता जुल्म नहीं दिखाई दे रहा है।  ओरमांझी में एक लड़की के साथ जिस तरह से घटना घटी है,वह निर्भय काण्ड से भी ज्यादा पीड़ादायक है लेकिन यह निक्कमी सरकार इस पर भी लीपापोती करने की कोशिश कर रही है।"  

इससे बड़ी शर्मनाक खबर और चुनौती और क्या हो सकती है? 
रांची के सांसद संजय सेठ ने ओरमांझी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "शासन-प्रशासन और समाज के लिए इससे बड़ी शर्मनाक खबर और चुनौती और क्या हो सकती है? झारखण्ड में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं ने तो पहले ही से चिंतित कर रखा था, अब इस घटना ने मानवता को न सिर्फ शर्मसार किया है बल्कि एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है हम सबके समक्ष। प्रशासन अविलम्ब ठोस कदम उठाए।"



महिलाओं को सुरक्षा देने में हेमंत  सरकार पूरी तरह विफल -  आरती कुजूर 
ओरमांझी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि 
"एक तरफ हेमंत सरकार अपने 1 साल पूरा करने के जश्न में  डूबी है वहीं राज्य की जनता त्रस्ट और बेबस हो गई है l इस राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है l विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है राज्य का माहौल यहां के महिलाओं की सुरक्षा के अनुकूल नहीं है l प्रतिदिन मां बहन बेटियों के साथ दुराचार,अपहरण, बलात्कार,हत्या जैसी घटना होती हैं और अपने आप को झारखंड का बेटा कहने वाले हेमंत सोरेन को तनिक भी सिहरन नहीं होतीl

निर्भया काण्ड से भी अधिक वीभत्स है ओरमांझी काण्ड - प्रतुल 
झारखण्ड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने ओरमांझी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओरमांझी में जो घटना घटी है वह दिल्ली के निर्भया काण्ड से भी अधिक वीभत्स हैl प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैl प्रतुल ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना के आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।