logo

बीते दशक में जंगल राज का प्रभाव कम किया, अब अगले दशक में बिहार भरेगा उड़ान : नरेन्द्र मोदी

2033news.jpg
द फाॅलोअप टीम, अररिया  
बिहार के सीमावर्ती जिला अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल पर जबरदस्त हमला बोला। मोदी अब बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार यानी आज बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। वहीं तीसरे चरण के लिए जोर लगाने के लिए कई दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने फारबिसगंज में की रैली 
अररिया के फारबिसगंज में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कोरोना संकट के बीच बिहार ने बड़ा संदेश दिया है। दुनिया में हड़कंप मचा है, दूसरी तरफ बिहार के लोग घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं। यहां के लोगों के जेहन में लोकतत्र कितनी गहराई से बैठा हुआ है। यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा संदेश है। विश्व के लोगों को सोचना होगा कि बिहार के लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। इसी धरती ने मानव जाति को लोकतंत्र दिया था। पीएम ने सरकार की योजनाओं का बखान किया साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। कहा कि बीते दशक में बिहार से जंगलराज के प्रभाव को कम किया है। अब आने वाले दशक में इतना विकास होगा कि बिहार उड़ान भरेगा।

राहुल-मोदी आमने-सामने
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कटिहार और किशनगंज में आज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मधेपुरा जिले के बिहारगंज और अररिया में राहुल गांधी की रैलियां बुधवार को होने वाली है। राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी इस बार महागठबंधन के साथ है, जिसमें वामदल भी शामिल हैं।