logo

महंगाई की मार : लगातार चैथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

2723news.jpg
द फाॅलोअप टीम, नई दिल्ली  
लगातार आज चैथे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। सोमवार को डीजल की कीमत में 17 से 19 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पेट्रोल का दाम अधिकतम 7 पैसे तक बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपए पर, तो डीजल 71.25 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 

बीते शुक्रवार से हो रही है बढ़ोतरी 
शुक्रवार से शुरू हुई बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में शुक्रवार 20 नवंबर से बढ़ोतरी शुरू हुई। इन 4 दिनों में पेट्रोल 47 पैसा और डीजल 80 पैसा प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। पेट्रोल की कीमतें 22 नवंबर से स्थिर थीं, जबकि डीजल की कीमतों में 2 अक्टूबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था।

यहां से जाने रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करते हैं। पेट्रोल-डीजल का रेट इन तेल कंपनियों के आधिकारिक साइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।