logo

सुसाइड नोट में सॉरी माँ लिखकर, फंदे से झूल गया नेहाल

3763news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
सॉरी माँ। इन दो शब्दों के साथ के एक माँ के जिगर का टुकड़ा दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गया। मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू के किलबर्न कॉलोनी का है। जहां नेहाल कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
फांसी लगाने से पहले युवक ने अपनी माँ से माफी मांगते हुए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें लिखा सॉरी माँ। 

शुक्रवार शाम ही मौसी के घर से लौटा था नेहाल
मृतक नेहाल अपनी मां और बड़े भाई के साथ साईं अपार्टमेंट में रहता था। शुक्रवार को वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ रामगढ़ अपने मौसी के यहां गया था। जहां से शाम में दोनों भाई वापस रांची लौट आए। जबकि मां वहीं रह गई। इसके बाद शनिवार को जब उसका बड़ा भाई नितीश, जो जैप वन में क्लर्क है ड्यूटी पर चला गया। तो इसी बीच मौका पाकर नेहाल ने लगभग 11.30 बजे के आसपास बाजार से रस्सी लाई और फंदे से झूल गया।

ये भी पढ़ें........

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
डोरंडा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।