logo

अब दुबई में भी बेची जाएगी धोनी की उपजाई सब्जियां, झारखंड के किसानों को भी होगा फायदा

3737news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
रांची के राजकुमार यानी एमएस धोनी इन दिनों एग्रीकल्चर पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वन-डे अंतर्राष्ट्रीय मैच से सन्यास लेने के बाद उन्होंने कृषि संबंधी बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना शुरू किया है। हाल ही में उन्होंने कड़कनाथ मुर्गे की भी लगभग 1500 चूजों का आर्डर दिया था और अब वे सब्जियों की खेती करने में लग गए हैं। दरअसल धोनी जिन सब्जियों को उगाने में जुटें हैं, उसकी मार्केटिंग अब विदेशों में की जायेगी। किस तरह की सब्जियों की डिमांड विदेशों में है, इस बात की जांच के लिए एक एजेंसी जुट गई है। धोनी की फार्म में उगाई सब्जियों को सबसे पहले दुबई भेजने की तैयारी है। कैप्टेन कूल के फार्म में उगी सब्जियों को विदेश भेजने की जिम्मेदारी ऑल सीजन फॉर्म फ्रेस एजेंसी को दी गई है।  

झारखण्ड कृषि विभाग भी कर रही है अध्ययन :-
धोनी की सब्जियों को जब विदेशो में भजने से झारखंड के किसानो को भी फायदा होगा। दरअसल अब तक यहां के किसानो की सब्जियों को कोई भी एजेंसी बहार नहीं भेजना चाहती ती थी, इसके पीछे ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी वजह थी। अब जब महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ गया है तो कई एजेंसी अब उनके नाम के साथ जुड़ना चाहेंगी। ऐसे में झारखंड से सब्जियां विदेशों में जाने लगेंगी। इसका फायदा झारखण्ड के किसानो को भी होगा। झारखंड कृषि विभाग धौनी की सब्जियों को विदेश भेजने के लिए वहां के बाजार व मांग के अध्ययन में जुट गया है। 



बाजार में है आर्गेनिक सब्जियों की डिमांड 
कोरोना काल में आर्गेनिक सब्जियों की डिमांड काफी बढ़ गयी थी। रांची के बाजार में धोनी के फार्म की सब्जियां और दूध काफी बिक रहे रहे हैं। धोनी के फर्म में आर्गेनिक सब्जियों की खेती ही अधिक की जा रही रही है। इसके अच्छे दाम भी मिल रहे है। इसी के तर्ज पर कई अन्य लोगों ने भी ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने का काम शुरू किया है। ऑर्गेनिक सब्जियों से शरीर स्वस्थ रहता है और कई तरह की बीमारियों से बचाता है।