logo

धोनी को जन्मदिन की बधाई देने रांची पहुंचे पंड्या ब्रदर्स, देखने के लिए एयरपोर्ट पर उमड़े प्रशंसक

218news.jpg
द फॉलोअप टीम

रांची-टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल 39 साल के हो गए हैं। इस बार वो रांची में ही अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए उनकी टीम के साथी हार्दिक पांड्या, अपने भाई क्रुणाल पंड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ रांची पहुंचे हैं। कोरोना को लेकर बरती जा रही सामाजिक दूरी के बावजूद एयरपोर्ट पर पंड्या ब्रदर्स को देखने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। मीडियाकर्मियों का भी अच्छा खासा जमावड़ा लगा हुआ था। 
पंड्या ब्रदर्स ने किया अभिवादन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हार्दिक पंड्या ब्रदर्स ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और फिर गाड़ी पर सवार होकर महेंद्र सिंह धोनी के सिमरिया स्थित फॉर्महाउस के लिए रवाना हो गए। पंड्या ब्रदर्स के साथ बड़ोदरा के क्रिकेटर सागर मंगोलकर भी आए हैं। धोनी के सिमरिया स्थित फॉर्म हाउस पर जन्मदिन को खास बनाने की पूरी तैयारी की गई है। 
बुधवार को वापस लौटेंगे पंड्या
तय कार्यक्रम के मुताबिक देर रात पार्टी मनाने के बाद पंड्या ब्रदर्स बुधवार सुबह वापस घर के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बता दें कि लॉकडाउन के पहले से ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची में हैं। रांची के सिमरिया स्थित फॉर्म हाउस पर उनके माता-पिता भी साथ में हैं। 
रांची में ही मनायी थी सालगिरह
पिछले दिनों धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने यहीं पर अपने पूरे परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनायी थी। हालांकि तब दोनों ने कोई तस्वीर साझा नहीं की थी। माना जा रहा है कि सादगी से ही दोनों ने एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी।