logo

खूंटी में इनामी PLFI नक्सली ओझा पाहन गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपी

3799news.jpg
द फॉलोअप टीम, खूंटी: 
ओझा पाहन पीएलएफआइ का उग्रवादी इनामी नक्सली था। जिसपर सरकार ने एक लाख का इनाम रखा था। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। ओझा पर हत्यार समेत लूटपाट, रंगदारी और आर्म एक्ट का भी आरोप है। पीएलएफआइ का एरिया कमांडर ओझा पाहन गुमला और खूंटी जिले के बॉर्डर पर रहता था। पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। 

रामतोलिया गांव के जंगल से पुलिस ने पकड़ा
गुमला एसपी हृदीप पी जनार्दन को सोमवार की अहले सुबह पाहन के रामतोलिया गांवगांव के समीप जंगल में होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो ओझा पाहन भागने लगा। टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। एसडीपीओ दीपक कुमार, थाना प्रभारी देवप्रतान धान व सैट पुलिस बल के जवान उग्रवादियों को घेरने के लिए रामतोलिया में मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें....

सहयोगी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी
एसपी जनार्दन ने बताया कि ओझा का घर रामतोलिया गांव है। वह अपने गांव के जंगल में टहल रहा था।तभी उसे पकड़ा गया। पूछताछ में ओझा ने कई जानकारी दी है। पुलिस उसके दस्ते के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

नवंबर में भी पीएलएफआई के दो नक्सचली दबोचे गए थे
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान में पुलिस को नवंबर में भी बड़ी कामयाबी मिली थी। पुलिस ने तोरपा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो सक्रिय सदस्यों प्रभु सोय उर्फ बच्चा और प्रदीप टोप्पो को गिरफ्तार किया था।