logo

खुदकुशी मामले में रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अनर्ब गिरफ्तार

2072news.jpg
द फाॅलोअप टीम, मुंबई : 
एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ, अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस बुधवार की सुबह-सुबह अर्नब के घर में घुसी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अर्नब के खिलाफ 2018 का एक मामला चल रहा था। मुंबई पुलिस ने इसी मामले में अर्नब को गिरफ्तार किया है। 

अर्नब के खिलाफ क्या है मामला 
यह मामला 2018 का है। उस समय उनके खिलाफ खुदकुशी से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में मुंबई में बुधवार सुबह रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आत्महत्या के एक पुराने केस में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी के खिलाफ चैथी एफआईआर भी दर्ज कर रखी है। 

अर्नब की गिरफ्तारी पर प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेताओं ने की निंदा 
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की प्रकाश जावड़ेकर ने की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि यह गिरफ्तारी आपातकाल के दिनों की याद दिला दी है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी निंदा की है।