logo

सुदेश महतो दोबारा कोरोना पॉजिटिव, किए गए क्वाॅरंटाइन

2143news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची                            
झारखंड के आजसू विधायक सुदेश महतो दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दरअसल, सुदेश महतो आईपीएल देखने के लिए यूएई जाने वाले थे। जाने से पहले उन्हे कोरोना टेस्ट कराना जरूरी था। इसी टेस्ट में वे पाॅजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल इलाज के लिए उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। 

महतो पहले भी हो चुके हैं कोरोना पाॅजिटिव 
देश में कोरोना के मामले अभी भी कम नहीं हुए हैं। लगातार कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंशिंग बरकरार रखने और अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि सुदेश महतो इससे पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इससे पहले वे अगस्त के महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उस समय सीएमओ, मंत्री, विधायक के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा आजसू विधायक सुदेश महतो की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। 

कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था
महतो जब पाॅजिटिव हुए थे तो उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज हो रहा था।

ये भी पढ़ें.......