logo

पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया का मामला

3303news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ से करीब एक किलोमीटर दूर एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेश भुइयां के रुप में की गई है। चैनपुर थानेदार आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें......

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
पुलिस ने अज्ञात लोगो पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के कारण राजेश की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश रविवार की शाम बाजार के लिए निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उसके शव को पड़ा हुआ देखा। मृतक के चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था।